पंचायत

ग्रामसभा हथियर न्यायपंचायत नियारडीह के दक्षिण पर बसा है, इस गाॅव के प्रधान श्री इन्द्रजीत हैं। गाॅव में मुख्य रूप से यादव बिरादरी का वर्चस्व है जो दुग्ध व्यवसाय तथा कृषि से जुड़े हुए हैं। गाॅव में एक प्राईमरी स्कूल तथा 2 कान्वेंट स्कूल एवं एक इण्टरमीडिएट कालेज है। गाॅव के लोग कृषि एवं सब्जी की खेती के साथ-साथ छोटी दुकान जैसे – पान, परचून करके अपनी आजीविका चलाते हैं। गाॅव में बिजली व पानी की सुविधा है। गाॅव में मुख्य रूप से यादव, चमार, क्षत्रीय, जातियां रहती हैं। गाॅव की सभी लड़के व लड़कियां शिक्षा से जुड़े हुए हैं तथा उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के लिए गाॅव से दूर शहर में जाते हैं। गाॅव में पूरी तरह प्रेम व सौहार्द कायम है।

इतिहास

हथियर गाॅव में आजादी के बाद स्व0 पं0 गोविन्द शरण चैबे द्वारा एक स्कूल की स्थापना की गयी जहाॅ पर आजादी के बाद लोगों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए रेहारी इण्टर कालेज पतरहीं,जौनपुर तथा आदर्श राष्ट्रीय इण्टर कालेज, चोलापुर पैदल 12 किमी0 दक्षिण तथा 5 किमी0 उत्तर नदी के उस पार जाना पड़ता था, जबकि यह स्कूल खुलने से शिक्षा प्राप्त करना आसान हुआ तथा हथियर स्कूल के नाम से प्रसिद्ध हुआ।